केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार दिया तोहफा, 4 प्रतिशत डीए देने का ऐलान
File Photo


नई दिल्ली : बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. कैबिनेट बैठक में सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने पर मुहर लगा दी है. केंद्रीय कर्मियों का अभी महंगाई भत्ता 34 फीसदी है जो अब बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा. सरकार के इस फैसले के बाद 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनधारकों को सीधा फायदा मिलेगा.

1 जुलाई 2022 से लागू होगी महंगाई भत्ता
सरकार के 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता 1 जुलाई 2022 लागू होगी. इससे पहले सरकार ने मार्च 2022 में जनवरी से डीए बढ़ाने का ऐलान किया था. उस समय केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया गया था. अब यह बढ़कर 38 प्रतिशत हो गया है. इस हिसाब से कर्मचारियों को सितंबर की सैलरी में दो महीने का एरियर मिलेगा.

इस आधार पर बढ़ता है डीए
बता दें केंद्र सरकार लाखों कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफे के लिए AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) इंडेक्‍स के आंकड़ों को आधार मानती है. AICPI-IW के पहली छमाही के आंकड़ों के आधार पर ही जुलाई के डीए की घोषणा की गई. जून में इंडेक्स के बढ़कर 129.2 पर पहुंचने से महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत होने का रास्ता साफ हो गया था.

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपये 
2. नया महंगाई भत्ता (38%)                      21,622 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       21,622-19,346 = 2260 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       2260 X12= 27,120 रुपये

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    18,000 रुपये 
2. नया महंगाई भत्ता (38 %)                    6840 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                6120 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       6840-6120 = 1080 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                        720X12=  8640 रुपये

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें