LPG Price : कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के घटे दाम, जानें अपने शहर में ताजा रेट
File Photo


नई दिल्ली : त्योहारी सीजन में मोदी सरकार ने आम आदमी को बड़ा तोहफा दिया है। अक्टूबर महीने की 1 तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं। शनिवार को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में अधिकतम 35.50 रुपये तक की कटौती की है। इससे पहले सितंबर  महीने की पहली तारीख को भी कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये तक की कटौती कटौती की गई थी।

सिलेंडर के इतने घटे दाम
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 25.5 रुपये हुआ सस्ता।  
कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 36.5 रुपये हुआ सस्ता।  
मुंबई में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 32.5 रुपये हुआ सस्ता।  
चेन्नई में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 35.5 रुपये हुआ सस्ता।

गौरतलब है ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है.

एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 1,859 रुपए का मिलेगा।
मुंबई में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 1,811.50 रुपए का मिलेगा।
कोलकाता में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 1,959 रुपए का मिलेगा।
चेन्नई में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 2,009.50 रुपये का मिलेगा ।

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। फिलहाल शनिवार को एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे हैं, जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है। 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. जो अभी भी उसी रेट पर स्थिर है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें