अंबानी परिवार को खत्म करने की मिली धमकी, रिलायंस अस्पताल और घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
अंबानी फैमिली


मुंबई :  उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार के सभी सदस्यों जान से मारने की धमकी मिली है इतना ही नहीं धमकी देने देने वाले ने रिलायंस अस्पताल को भी उड़ाने की धमकी दी है। अस्पताल प्रशासन ने इसकी शिकायत मुंबई के दादासाहेब भडक़मकर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने रिलायंस अस्पताल और मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।


पुलिस के अनुसार बुधवार (आज) को दोपहर 12.57 बजे रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के फोन नंबर पर धमकी भरी कॉल आई है। धमकी देने वाले ने अज्ञात फोन नंबर से यह धमकी दी है। इस धमकी की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस बार धमकी महाराष्ट्र के बाहर से आई है। पुलिस कॉल ट्रेस कर आरोपित का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गौरतलब है इससे पहले भी रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को इस तरह की धमकी मिल चुकी है। उस समय पुलिस ने मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला था कि गिरफ्तार किया गया आरोपित मानसिक रूप से बीमार था। धमकी के बाद रिलायंस अस्पताल और मुकेश अंबानी के बंगले के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बारे में मुंबई पुलिस बेहद गोपनीयता बरत रही है और अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें