शेयर बाजार में हाहाकार, निफ्टी IT 1700 अंक धड़ाम, TCS 9% टूटा, सेंसेक्स 1100 अंक लुढ़का, AI का डर बना वजह
सांकेतिक तस्वीर


मुंबई: शेयर बाजार में मंगलवार को भारी कोहराम मचा। IT सेक्टर में सबसे बड़ी तबाही दिखी। निफ्टी IT इंडेक्स 1700 अंक यानी 5.73% टूटकर 29,338 पर आ गया। TCS 8.74% गिरकर 2,231 रुपये पर पहुंच गया। यह जुलाई 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है। 

दिग्गज IT शेयरों में भारी बिकवाली रही। इंफोसिस 4.19%, HCL Tech 4.84% गिरकर 1,183 रुपये, विप्रो 3.67% टूटकर 202 रुपये पर बंद हुआ। मिडकैप IT में भी कोहराम रहा। प्रेसिस्‍टेंट सिस्‍टम 6%, कोफोर्ज 6.30%, Mphasis 4% गिरकर 2,239 रुपये और LTM करीब 8% लुढ़क गया।

गिरावट की 4 बड़ी वजहें:

AI का खतरा: जनरेटिव AI और ऑटोमेशन से पारंपरिक IT सर्विस की मांग घटने का डर। निवेशकों ने TCS, इंफोसिस, विप्रो, HCL Tech में जमकर बिकवाली की।

मुनाफा वसूली: पिछले 3 सेशन में निफ्टी IT 6% चढ़ा था। तेज रैली के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुक किया।

FII की बिकवाली: विदेशी निवेशक भारतीय IT छोड़कर AI फोकस ग्लोबल स्टॉक्स में पैसा लगा रहे हैं।

ग्लोबल दबाव: कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, भू-राजनीतिक तनाव और रिस्क-ऑफ सेंटिमेंट से पूरा बाजार टूटा।

दोपहर 12:30 बजे सेंसेक्स 1,100 अंक यानी 1.53% गिरकर 73,506 पर और निफ्टी 323 अंक यानी 1.38% टूटकर 23,160 पर आ गया। सभी 16 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.6% और मिडकैप 100 में 0.8% की गिरावट दर्ज की गई।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें