पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: दिल्ली में ₹102 के पार, भोपाल-पटना और जयपुर में कीमतें 110 के पार
सांकेतिक तस्वीर


नई दिल्ली: तेल कंपनियों ने देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, अलग-अलग राज्यों में लगने वाले वैट (VAT) और स्थानीय टैक्स (सेस) के कारण देश के अन्य शहरों में तेल की कीमतों में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम काफी ऊंचे बने हुए हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के भाव उत्तर भारत के बड़े शहरों की बात करें तो लखनऊ में पेट्रोल ₹101.89 और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर मिल रहा है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पेट्रोल ₹100.55 और डीजल ₹95.93 प्रति लीटर है। इसके विपरीत, चंडीगढ़ में कम टैक्स के चलते डीजल के दाम काफी राहत देने वाले हैं, जहाँ पेट्रोल ₹101.51 और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

भोपाल, पटना और जयपुर में महंगा हुआ तेल राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमतें शतक पार कर काफी आगे निकल चुकी हैं, जहाँ पेट्रोल ₹112.69 और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ईंधन सबसे महंगा है, जहाँ पेट्रोल का भाव ₹114.57 और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर तक पहुँच गया है। झारखंड के रांची में पेट्रोल ₹105.26 और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर मिल रहा है।

एनसीआर (NCR) का हाल दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का रेट ₹102.12 और डीजल ₹95.56 प्रति लीटर है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.97 और डीजल ₹95.64 प्रति लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल का आज का रेट ₹103.28 और डीजल ₹95.94 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर के रेट उपभोक्ताओं को अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जानने के लिए पेट्रोल पंप जाने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए अपने मोबाइल से SMS के जरिए आसानी से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मैसेज बॉक्स में RSP <स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा (जैसे दिल्ली के लिए RSP 102090)। इसके अलावा, इंडियन ऑयल का आधिकारिक एप IndianOil ONE डाउनलोड करके भी नजदीकी पंप के लाइव रेट चेक किए जा सकते हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें  फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक बिज़नेस की खबरें