सालाना आधार पर देखें तो अगस्त 2025 (4,81,058 यूनिट्स) की तुलना में इस साल कंपनी की बिक्री में 7.54% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, यानी कंपनी ने 36,273 ज्यादा गाड़ियां बेची हैं।
नई दिल्ली : भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) का दबदबा लगातार मजबूत होता जा रहा है। अगस्त 2026 का महीना कंपनी के लिए सेल्स के मामले में बेहद शानदार साबित हुआ। इस दौरान कंपनी ने कुल 5,17,331 दोपहिया वाहनों की बिक्री की।
सालाना आधार पर देखें तो अगस्त 2025 (4,81,058 यूनिट्स) की तुलना में इस साल कंपनी की बिक्री में 7.54% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, यानी कंपनी ने 36,273 ज्यादा गाड़ियां बेची हैं। वहीं महीने-दर-महीने (MoM) के आधार पर जुलाई 2026 की तुलना में बिक्री 8.58% बढ़ी है।
होंडा शाइन नेमप्लेट की बंपर बिक्री
वैसे तो होंडा के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल 'एक्टिवा' स्कूटर है, लेकिन जब बात मोटरसाइकिलों की आती है, तो 'होंडा शाइन' (Honda Shine) सबसे आगे नजर आती है।
कंपनी 100cc और 125cc सेगमेंट में शाइन सीरीज बेचती है। आंकड़े बताते हैं कि सिर्फ अगस्त 2026 में शाइन नेमप्लेट के तहत कुल 1,80,626 बाइक्स बिकी हैं। पिछले साल अगस्त की तुलना में इसमें 10% की बढ़त देखी गई है।
शाइन 125 और SP 125: अगस्त में इन दोनों 125cc मॉडल्स की कुल 1,60,731 यूनिट्स बिकीं।
शाइन 100: किफायती सेगमेंट वाली होंडा शाइन 100 की 19,895 यूनिट्स बिकी हैं (सालाना आधार पर इसमें 12.09% की मामूली गिरावट आई है)।
कीमत, इंजन और दमदार परफॉर्मेंस
अन्य होंडा मॉडल्स का कैसा रहा प्रदर्शन?
शाइन के अलावा होंडा की अन्य बाइक्स और स्कूटरों का प्रदर्शन भी बढ़िया रहा:
यूनिकॉर्न (Unicorn): 35,394 यूनिट्स
होंडा डिओ (Dio): 27,670 यूनिट्स
CB 350: 5,757 यूनिट्स
हॉर्नेट 125 (Hornet 125): 4,089 यूनिट्स
हायनेस 350 (H'ness 350): 3,295 यूनिट्स
SP 160: 2,028 यूनिट्स