<
आज के दिन इन चीजों का जरूर करें दान,  जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का होगा आगमन
फाइल फ़ोटो


आज के दिन मां लक्ष्मी और माता संतोषी की पूजा-उपासना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में व्याप्त सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि का आगमन होता है। शुक्रवार के दिन वैभव लक्ष्मी व्रत किया जाता है। इस व्रत को पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं। घर के किसी एक सदस्य को वैभव लक्ष्मी व्रत जरूर करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की पूजा की जाती है। साथ ही शिवजी की पूजा करने से शुक्र मजबूत होता है। 

ज्योतिषों की मानें तो शुक्रवार के दिन विवाहित स्त्रियों को लाल रंग युक्त श्रृंगार की चीजें चूड़ियां, साड़ी, सिंदूर, कुमकुम दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन की सभी परेशानी दूर होती हैं।

ऐसी मान्यता है कि शुक्रवार के दिन पुरानी किताबें या पुराने जूते गरीब या जरूरतमदं को देने से बिगड़ी किस्मत बन जाती है। अतः शुक्रवार के दिन जरूरतमंदों को दान अवश्य करें।
शुक्रवार के दिन नमक दान करने से शुक्र ग्रह संबंधी दोष दूर होते हैं। इसके लिए शुक्रवार के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को नमक का दान अवश्य करें।

इस दिन रेशमी कपड़े, पुरानी चादरें आदि चीजें दान में देने से घर में सुखी का माहौल रहता है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है।

शुक्रवार के दिन विधवा महिला को सफेद कपड़े दान में देने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में रद्दी चीजों को नहीं रखनी चाहिए। इसके लिए रद्दी कागज को शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद को फ्री में दें। ऐसा करने से भी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


अधिक धर्म कर्म की खबरें