<
जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क
फाइल फ़ोटो


ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग-

20 फरवरी, 2022 रविवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी का राशिफल

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

राशिफल-

मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई-बहन या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

कर्क: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। नए संबंध बनेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। सांस्कृतिक या राजनैतिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यो में सहभागी होंगे।

तुला: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृश्चिक: कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। नए संबंध बनेंगे।

मकर: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। मैत्री संबंध मधुर होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

अधिक धर्म कर्म की खबरें