<
Aaj Ka Rashifal : जानें - कैसा रहने वाला हैं आपका दिन
फाइल फ़ोटो


ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, 

मेष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पिता या धर्म गुरु का प्रोत्साहन रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। संयम बरतें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

कर्क: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन कुटुम्ब से परेशानी मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। संयम से काम लें। भावुकता में नियंत्रण रखें।

सिंह: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

कन्या: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: भावुकता में नियंत्रण रखें। घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

धनु: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी।

मकर: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

मीन: संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

अधिक धर्म कर्म की खबरें