<
 जानें- आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सेहत को लेकर रहना होगा सतर्क
फाइल फ़ोटो


ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं !

ग्रह स्थिति-

25 फरवरी, 2022 शुक्रवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष नवमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

पंचांग-

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

मेष: पारिवारिक एवं व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। धार्मिक क्षेत्र में मन लगेगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई-बहन या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन: रोजी-रोटी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रोज़गार की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

तुला: भावुकता में नियंत्रण रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

धनु: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मकर: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

कुंभ: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

मीन: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।

अधिक धर्म कर्म की खबरें