<
Aaj Ka Rashifal:  कर्क राशिवालों के लिए आज का दिन होगा सुखमय
फाइल फ़ोटो


ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, 

ग्रह स्थिति-

27 फरवरी, 2022 रविवार फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष एकादशी का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक। आज का दिशाशूल: पश्चिम।


मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।

वृष: पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। यद्यपि मन में भय रहेगा, फिर भी बुद्धि कौशल से किया गया कार्य आत्मबल में वृद्धि कराएगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगा। संयम बरतें। भाई-बहन और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग रहेगा।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। झगड़ा-विवाद एवं स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

कन्या: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

तुला: किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु: पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि या कोई नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।

मकर: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कुंभ: संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई-बहन या शासन सत्ता से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। संयम बरतें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मीन: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

अधिक धर्म कर्म की खबरें