<
नवरात्रि में करें मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के बीज मंत्रों का जाप, अलग-अलग दिन लगाएं भोग, होगा कल्याण
मां दुर्गा


चैत्र नवरात्रि का महीना चल रहा है. इन दिनों महिलाएं और पुरुष मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना कर व्रत रखते हैं. नवरात्रि में नवदुर्गा के बीज मंत्रों का जाप करना आपके लिए काफी कल्याणकारी हो सकता है.  बताया जाता है कि इन मंत्रों के जाप से नवदुर्गा प्रसन्न होंगी और आपकी मनोकामनाओं को पूरी करेंगी.

नवदुर्गा मां दुर्गा की नौ अवतार हैं, जिनमें मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां सिद्धिदात्री और मां महागौरी हैं. मां दुर्गा ने ये नौ स्वरुप अलग अलग उद्देश्यों की पूर्ति के लिए धारण किया था. आइए जानते हैं मां दुर्गा के 9 स्वरूपों के बीज मंत्रों के बारे में.

नवदुर्गा बीज मंत्र

मां शैलपुत्री बीज मंत्र
ह्रीं शिवायै नम:

मां ब्रह्मचारिणी बीज मंत्र
ह्रीं श्री अम्बिकायै नम:

मां चंद्रघंटा बीज मंत्र
ऐं श्रीं शक्तयै नम:

मां कूष्मांडा बीज मंत्र
ऐं ह्री देव्यै नम:

मां स्कंदमाता बीज मंत्र
ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम:

मां कात्यायनी बीज मंत्र
क्लीं श्री त्रिनेत्रायै नम:

मां कालरात्रि बीज मंत्र
क्लीं ऐं श्री कालिकायै नम:।

मां महागौरी बीज मंत्र
श्री क्लीं ह्रीं वरदायै नम:

मां सिद्धिदात्री बीज मंत्र
ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

नवरात्रि में 9 दिन लगाएं मां दुर्गा को अलग-अलग भोग

1. मां शैलपुत्री :  नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. इस दौरान मां शैलपुत्री को गाय का घी अथवा उससे बने पदार्थों का भोग लगाया जाता है.


2. मां ब्रह्मचारिणी : नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. मां ब्रह्मचारिणी को शक्कर या शक्कर से बनी चीजों का भोग चढ़ाया जाता है.

3. मां चंद्रघंटा : नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा के साथ दूध या दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है.

4. मां कुष्मांडा : नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है.साथ ही मालपूआ का भोग लगाया जाता है.

5. मां स्कंदमाता :  नवरात्र के पंचम दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है और माता को केले का भोग लगाया जाता है.

6. मां कात्यायनी : नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. माना जाता है कि मां कात्यायनी को शहद और मीठे पान का भोग अति प्रिय है.

8. मां महागौरी : आठवें दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है. मां को हलवे व नारियल का भोग लगाया जाता है.

9. मां सिद्धिदात्री : नवरात्र के नौवें दिन मां सिद्धीदात्री की पूजा की जाती है. मां सिद्धिदात्री को खीर, हलवा पूरी का भोग लगाया जाता है.

अधिक धर्म कर्म की खबरें