<
 जानिए साल के आखिरी गुरुवार राशिफल
फाइल फ़ोटो


पंचांग के अनुसार, पौष मास की सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी। वहीं, पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र सुबह 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इसके बाद उत्तराभाद्रपद आरंभ हो जाएगा, जो अगले दिन सुबह 11 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। वहीं शुभ योग की बात करें  तो गुरुवार को व्यातिपात और वरीयान योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य धनु राशि में और शुक्र मकर राशि में विराजित है। तो जानिए  राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

मेष -

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

वृषभ

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन-

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मन खिन्न रहेगा।

कर्क-

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सिंह -

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

कन्या -

उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे।  

तुला -

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। विरोधी सक्रिय रहेगा। पारिवारिक या व्यावसायिक मामलों में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक-

सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु-

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर -

रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

कुंभ -

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन-
रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।      

अधिक धर्म कर्म की खबरें