<
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लोग हो जाएं सतर्क
फ़ाइल फोटो


आज राहुकाल शाम 05 बजकर 05 मिनट से संध्या 06 बजकर 39 मिनट तक रहेगा और यमगण्ड योग दोपहर 12 बजकर 23 मिनट से दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। दिशाशूल पश्चिम है। तो जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए दिन।

मेष -
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ-

भावुकता में नियंत्रण रखें। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

मिथुन -

बुद्धि के परिवर्तन से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क -

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या-

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उदर या त्वचा अथवा मौसम के रोग की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला -

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सूर्य, बुध, शनि की युति शिक्षा के क्षेत्र में सफलता देगी।

वृश्चिक -

गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना होगा।

धनु -

बुध का परिवर्तन आर्थिक प्रगति में सहायक होगा। उच्च अधिकारी और ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा।

मकर-

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कुंभ-

स्वास्थ्य में सुधार होगा। विरोधी परास्त होगा। संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

मीन -
बुध का परिवर्तन पारिवारिक समस्याएं देगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अपनों से परेशानी मिलेगी।

अधिक धर्म कर्म की खबरें