<
कहीं आपके भी कुंडली में तो नहीं हैं पितृ दोष अगर हैं तो हो जाएं सतर्क
फाइल फोटो


कुंडली में शुभ और अशुभ ग्रहों को दो वर्गों में बांटा गया है। शुभ ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में मंगल ही मंगल होता है। वहीं, अशुभ ग्रहों की युति से कई दोष लगते हैं। इनमें एक पितृ दोष है। पितृ दोष लगने पर व्यक्ति के जीवन में केवल अमंगल होता है। तो आइए, पितृ दोष के संकेत के बारे में जानते हैं-

अगर आपकी शादी में भी बार-बार बाधा आ रही है या रिश्ता तय होने के बाद टूट जाता है, तो आप पितृ दोष से पीड़ित हो सकते हैं। तत्काल प्रकांड पंडित से सलाह लेकर पितृ दोष का निवारण कराएं। इसके पश्चात, निश्चित ही आपकी शादी हो जाएगी।

1- ज्योतिषियों की मानें तो पितृ दोष लगने पर दुर्घटना का खतरा रहता है। आसान शब्दों में कहें तो व्यक्ति को बार-बार दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इसके लिए पितृ दोष का निवारण अनिवार्य है।

2- पितृ दोष लगने से घर में परिवार के सदस्यों के बीच तनाव रहता है। साथ ही परिवार में कोई न कोई सदस्य अवश्य बीमार रहता है। पितरों के नाराज होने से आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है।

3- पितृ दोष से पीड़ित जातक को जल्द नौकरी नहीं मिलती है। वहीं, कारोबार में हानि के भी योग बनते हैं। अगर आप पितृ दोष से पीड़ित हैं, तो तत्काल निवारण कराएं। इसके बाद ही आपके घर में मंगल का आगमन होगा।

4- ज्योतिष शास्त्र में निहित है कि पितृ दोष लगने पर दंपत्ति को संतान सुख नहीं प्राप्त होता है। अगर वंश वृद्धि भी होती है, तो योग्य संतान की प्राप्ति नहीं होती है। कई मौके पर जन्म के बाद ही संतान की मृत्यु हो जाती है।  

पितृ दोष के उपाय

  • पीपल के पेड़ को जल का अर्घ्य दें।
  • जल में काले तिल मिलाकर दक्षिण दिशा में अर्घ्य दें।
  • रोजाना सुबह में उठने के बाद दक्षिण दिशा में मुख कर पितरों को प्रणाम करें।
  • पितृ दोष को दूर करने के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करें।

अधिक धर्म कर्म की खबरें