विदेश से लौटने के बाद लखनऊ पहुंची प्रियंका चोपड़ा, आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची प्रियंका चोपड़ा
यूनीसेफ का कैम्पेन करते हुए लखनऊ के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा भी किया.


बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद भारत वापस लौटी हैं. विदेश से लौटने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर चीज अपने फैंस के साथ एक्टिव हैं. कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद प्रियंका चोपड़ा आज लखनऊ पहुंची हैं.

यहां उन्होंने यूनीसेफ का कैम्पेन करते हुए लखनऊ के सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा भी किया. इस दौरान के कुछ वीडियोज प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी किये हैं.

प्रियंका के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं. वह लंबे समय से इस संगठन से जुड़ी हुईं हैं. पीसी के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही हॉलीवुड की फिल्म 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' में नजर आएंगी.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक मनोरंजन की खबरें