दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी, फैंस हुए खुश
दीपिका पादुकोण


फिल्मी दुनिया वालों के लिए सर्वोच्च पुरस्कार ऑस्कर 2023 का आयोजन जल्द किया जाएगा। कुछ दिनों पहले 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए चुनी गई फिल्मों के नामों का ऐलान किया गया था। अब बॉलीवुड की मस्तानी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ऑस्कर से जुड़ी खुशखबरी दी है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑस्कर प्रेजेंटर्स की लिस्ट शेयर की है। इस लिस्ट में दीपिका का नाम भी दिख रहा है। भारतीयों के लिए यह गर्व की बात है। दीपिका अबतक कई ग्लोबल इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं। अब जब उन्हें ऑस्कर प्रेजेंटर्स में चुना गया तो हर कोई खुश है।

ऑस्कर 2023 में प्रजेंटर्स में रीज़ अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोने, दीपिका पादुकोण, क्वेस्टलोव, जो सलदाना शामिल हैं। ऑस्कर 2023 पुरस्कार समारोह 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा । 

ऑस्कर ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए चुनी गई फिल्मों के नामों का ऐलान कर दिया है। इस साल ऑस्कर की रेस में भारत से 2 फिल्मों को चुना गया है। यह भारतीय फिल्म जगत के लिए गर्व की बात है। 'छेल्लो शो' को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया है। तो आरआरआर के गाने 'नाटू नटू' को 'मूल सॉन्ग' यानी 'ओरिजिनल सॉन्ग' की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक मनोरंजन की खबरें

दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 में संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी, फैंस हुए खुश

सलमान खान के घर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, हमले से पहले बनाया गया नया फेसबुक अकाउंट..

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सलमान खान के घर पर फायरिंग वाले दिन ही अनमोल बिश्नोई ने ......