इनरव्हील क्लब्स और अपोलो हॉस्पिटल ने मेगा हेल्थ चेकउप कैम्प लगाया
इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट - 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ वर्षा विनय कुमार द्वारा लखनऊ में दो दिवसीय सिम्फनी नार्थ जोन मीट का आयोजन किया गया।


लखनऊ  :  इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट - 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ वर्षा विनय कुमार द्वारा  लखनऊ में दो दिवसीय “ सिम्फनी “  नार्थ जोन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि PIIWP आभा गुप्ता  व  ऐसोसिएशन प्रेसिडेंट 2022-2023  सुरजित कौर थी। 

इसी उपलक्ष्य में लखनऊ के सारे 12 इनरव्हील क्लब्स ने मिलकर, आज 3 सितम्बर 2022 को रोटरी कम्यूनिटी सेंटर निराला नगर में मेगा हेल्थ चेकउप कैम्प अपोलो हॉस्पिटल के सहयोग से लगाया, जिसमें बच्चों,महिलाओं व अन्य रोगियों के लिए बीपी,आंख,दंत चिकित्सा,  पीडियाट्रिक, गयकॉनॉलॉजिस्ट डाक्टर्ज़ के साथ साथ कोविड वैक्सीन व कैंसर सेवियर  वैक्सीन  का कैम्प भी लगाया गया।इस कैम्प से 500 से अधिक लोग लाभान्वित हुऐ। 

इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ वर्षा विनय कुमार, नंदनी भार्गव जी, सरोज कटियार जी,  अर्चना अग्रवाल, अर्चना बाजपेई,रत्ना , अलका बंसल,  मधू भार्गव,डिस्ट्रस्ट एडिटर आभा वर्मा ,कोऑर्डिनेटर नंदना श्रीवास्तव,सारे इनरव्हील लखनऊ क्लब प्रेसीडेंट्स,  होस्ट क्लब इनरव्हील क्लब लखनऊ प्रेसिडेंट स्मृता अग्रवाल, मीडिया डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संगीता मितल व क्लब सदस्य भी उपस्थित थे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें