त्योहारों के बीच में ऐसे रखें अपने बॉडी का ख्याल
फाइल फोटो


त्योहारों के सीजन में लोग जमकर पूरी, पकवान, मिष्ठान और तले-भुने चीजों का सेवन करते हैं। अत्यधिक मात्रा में इन चीजों के सेवन से पेट संबंधी परेशानियां जैसे गैस, जलन, बदहजमी, कब्ज और अपच होती हैं। इसके लिए फेस्टिव सीजन के बाद बॉडी डिटॉक्स जरूरी है। 

हेल्थ एक्सपर्ट्स बॉडी डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके लिए पानी खूब पिएं।

सेहतमंद रहने के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। इसके लिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे हाजमा दुरुस्त रहता है। साथ ही पाचन तंत्र सही से कार्य करता है। इससे मेटाबॉलिज़्म भी सुचारू ढंग से काम करता है। इससे बॉडी डिटॉक्स होता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बॉडी डिटॉक्स करने के लिए ऑयल पुलिंग करने की सलाह देते हैं। आप बॉडी डिटॉक्स करने के लिए ऑयल पुलिंग का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए नारियल तेल को मुंह में कुछ देर तक रखें। आप कुल्ला की तरह गरारे कर सकते हैं। हालांकि, एक चीज का ध्यान रखें कि तेल शरीर के अंदर न जाएं। 
इस उपाय को करने से भी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।

आप बॉडी डिटॉक्स करने के लिए जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सब्जियों के जूस का सेवन करें। इसके लिए आप चुकंदर और गाजर का जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं।

फेस्टिव सीजन के बाद बॉडी डिटॉक्स करने के लिए मूसली का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच मूसली चूर्ण मिलाकर सेवन करें। इस उपाय को करने से भी बॉडी डिटॉक्स होता है।

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें