टैग:#पाचन तंत्र, #सही से काम करता है,#अगर आप भी, #समरसीजनमें, #सेहतमंदरहनाचाहते हैं,
सेहतमंद रहने के लिए रोजाना जरूर खाएं ये चीजें
फाइल फोटो


इन फलों और सब्जियों में क्लोरोफिल पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ऐसा कहा जाता है कि हरे फल के सेवन से कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी कंट्रोल में रहता है। साथ ही पाचन तंत्र सही से काम करता है।अगर आप भी समर सीजन में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना ये चीजें जरूर खाएं। 

हरे सेब खाएं-

अगर आप गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो रोजाना हरे सेब जरूर खाएं। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही हरे सेब में 'क्वेरसेटिन' प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इस रसायन की मदद से आप मानसिक रूप से सेहतमंद रह सकते हैं। इसमें फाइबर भी जाता है। इससे पेट का हाजमा दुरुस्त रहता है। वहीं, कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती हैं।

अंगूर खाएं-

अंगूर सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आवश्यक पोषक तत्व पोटेशियम, कैल्शियम विटामिन ए, बी और सी के अलावा फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। साथ ही अंगूर खाने से शरीर में फौरन ऊर्जा का संचार होता है। इससे गर्मियों में होने वाली थकान की समस्या दूर होती है। वहीं, कब्ज और हाई बीपी में फायदेमंद होता है। इसके लिए गर्मी के दिनों में अंगूर का सेवन जरूर करें।

अमरूद खाएं-

अगर आप तनाव से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो अमरूद का सेवन करें। इसमें मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे न केवल तनाव से मुक्ति मिलती है, बल्कि मसल्स को मजबूती मिलती है। वहीं, फाइबर के चलते पाचन तंत्र सही से काम करता है। इसमें विटामिन-ए, सी, फोलेट, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं। विटामिन-ए आंखों के लिए फायदेमंद होता है।

कीवी खाएं-

इसमें विटामिन-सी, ई, फोलेट और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही अमरूद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव के भी गुण पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स बढ़ाने में सहयोग करते हैं। कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसके लिए मधुमेह के मरीज कीवी का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, गर्भवती महिलाओं के लिए कीवी भी फायदेमंद साबित होता है।

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें