पढ़े - जोजोबा तेल से अपनी त्वचा से जितनी भी शिकायते हैं वो सब दूर हो जाएंगी
फाइल फोटो


चमकदार और दाग-धब्बे मुक्त त्वचा हर किसी का सपना होता है। इसके लिए कई लोग महंगे से महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट लेने में भी नहीं हिचकते। लेकिन क्या आप जानते हैं कि त्वचा संबंधी कई समस्याओं का निजात एक तेल से भी हो सकता है? जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं। जोजोबा तेल वही है, जिसके इस्तेमाल से आपको अपनी त्वचा से जितनी भी शिकायते हैं वो सब दूर हो जाएंगी।

जोजोबा ऑयल के ब्यूटी बेनेफिट्स

जोजोबा ऑयल को सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है क्योंकि ये स्किन के लिए काफी जेंटल है और त्वचा के लिए इसके कई फायदे हैं। नट्स से प्राप्त होने वाला यह तेल मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका में जोजोबा के पेड़ों पर उगाए जाते हैं। 

जोजोबा ऑयल को सीधे चेहरे पर लगाने के साथ ही आप इसे अन्य तेलों के साथ मिश्रित करके भी लगा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जोजोबा तेल मुंहासे, रूखी त्वचा समेत कई अन्य समस्याओं को कम करने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। चलिए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल ब्यूटी बेनेफिट पाने के लिए किस तरह से किया जा सकता है।

त्वचा को पोषण दे

जोजोबा ऑयल विटामिन बी और ई, कॉपर, जिंक और क्रोमियम जैसे खनिज का एक समृद्ध स्रोत है। ये सभी त्वचा की रक्षा करने और पोषण प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। रोजाना त्वचा पर जोजोबा तेल लगाने से त्वचा को पोषण पाने में मदद मिल सकती है।



अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें