ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाने के लिए करें ये उपाय
फाइल फोटो


अगर आपको भी चाहिए हेल्दी स्किन के साथ नेचुरल निखार, तो एवॉकाडो को करें बनाएं अपने ब्यूटी रूटीन का साथी।

एवॉकाडो- हल्दी फेस पैक

सामग्री- 1/2 एवॉकाडो (छीलकर कद्दूकस किया हुआ), 1/2 इंच कच्ची हल्दी (छीलकर कद्दूकस की हुई

विधि


  • बोल में दोनों चीज़ें मैश करके चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।
  • हफ्ते में एकबार इसे लगाएं।

एवॉकाडो- बनाना फेस मास्क

सामग्री- 1/2 एवॉकाडो (छिलका उतरा हुआ), 1/2 केला (छिला हुआ

विधि

मिक्सी जार में दोनों चीज़ें मिलाकर पेस्ट बना लें।

इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

एवॉकाडो-खुबानी फेस मास्क

सामग्री- 1/2 मीडियम आकार का एवॉकाडो (छिला हुआ), 1/2 मीडियम आकार की खुबानी (बीज निकाली हुई

विधि

  • दोनों चीजडों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
  • हफ्ते में दो बार इसे लगाएं, जल्दी ही फर्क नजर आने लगेगा।

एवॉकाडो- कुकंबर फेस मास्क

सामग्री- 1/2 एवॉकाडो (छिला हुआ), 5 टेबलस्पून खीरे का रस

विधि

एवॉकाडो को पीसकर खीरे के रस में मिला लें।

तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।

अच्छे नतीजों के लिए हफ्ते में दो बार इसे लगाएं।

एवॉकाडो के फायदे

बढ़ती उम्र के साथ पड़ने वाली झुर्रियां एवॉकाडो के इस्‍तेमाल से दूर होती हैं।

एवॉकाडो स्किन के कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है जिससे स्किन बढ़ती उम्र में भी जवां बनी रहती है। 

एवॉकाडो के इस्तेमाल से सूजन की समस्या भी कम हो जाती है।

एवॉकाडो में मौजूद विटामिन ई त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।



अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें