उत्तराखंड में आइकन अवार्ड से सम्मानित हुए लखनऊ के डॉ आदर्श त्रिपाठी
होम्योपैथिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे कई चिकित्सकों को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया।


लखनऊ : नेशनल होम्योपैथिक संस्थान द्वारा देहरादून के विश्वविद्यालय डॉ नित्यानंद स्वामी ऑडिटोरियम इन यूनिवर्सिटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होमियोकन 2023 का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्टेट के होम्योपैथिक चिकित्सक शामिल हुए।

वर्नेट होम्योपैथिक प्राइवेट लिमिटेड के, डॉक्टर नीतिश चंद्र दुबे ने अपने शोधों के विषय पर सभी को अवगत कराया। इस आयोजन में मुख्य रूप से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे वहां के माननीय सदस्यगण तथा होम्योपैथिक निदेशक एवं सचिव इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में  कई होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने किए गए शोधों पर चर्चा भी की।

होम्योपैथिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे कई चिकित्सकों को मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से डॉ आदर्श त्रिपाठी के जनसेवा के भाव से किए जाने वाले होम्योपैथिक क्षेत्र में कार्य को देखते हुए उनको विशेष तौर पर सम्मान से नवाजा गया और गरीबों और असहाय लोगों के लिए लगाए जा रहे निशुल्क चिकित्सा शिविर सम्मेलन में मौजूद अन्य प्रदेशों से पधारे गणमान्य व्यक्तियों के बीच चर्चा का विषय बना।

आइकॉन अवार्ड में सम्मानित होने वालों में डॉक्टर पी के शुक्ला, डॉक्टर उमंग खन्ना, डॉ ए के त्रिपाठी , डॉ पीयूष शुक्ला, डॉक्टर एस बी तिवारी को होम्योपैथिक चिकित्सा क्षेत्र में वृहद एवं सराहनीय योगदान के लिए नेशनल होम्योपैथिक ,,आइकन अवार्ड,, से सम्मानित किया गया इस अवसर पर भारतीय पार्श्वगायक शब्बीर कुमार द्वारा अपने सराहनीय गीतों की प्रस्तुति कर लोगों का मनोरंजन  किया गया।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक सेहत/एजुकेशन की खबरें