पाकिस्तानी सेना ने पर कहर बनकर टूटे  बलोच लिबरेशन के लड़ाके, 100 से ज्यादा सैनिक मरे
सांकेतिक तस्वीर


इस्लामाबाद : पाकिस्तान सेना पर बलोचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी के लड़ाकों ने हमला कर दिया है. इस हमले में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवानों के मारे जाने की खबर है. यही नहीं कहा जा रहा  है कि बलोच लिबरेशन आर्मी के हमले में फ्रंटियर कोर के आईजी मेजर जनरल अयमान बिलाल सफदर की भी मौत हो गई है.

एक साथ दो मोर्चों पर शिकस्त
बता दें कि इस समय पाकिस्तानी सेना और बलोच लिबरेशन आर्मी के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है. एक साथ दो मोर्चों पर हुए हमले से पाकिस्तान के सैनिकों को संभलने का भी मौका नहीं मिला और उसे अपने कई सैनिकों के मौत से हाथ धोना पड़ा है. आपको बताते चलें पाकिस्तान में अभी इस हिस्से में गृह युद्ध जैसे हालात बने हुए है.

पाकिस्तानी मंत्री ने पढ़े कसीदे
एक ओर अपने सैनिकों के मारे जाने से पाकिस्तानी सेना के आला अधिकारी सकते में हैं. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने दोनों इलाकों में हुए हमले की बात कबूल करते हुए जवाबी कार्रवाई में बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी के मारे गए लोगों को दहशतगर्द बताते हुए अपने सैनिकों की पीठ थपथपाई है.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिक्स 2026: पुतिन और जिनपिंग का रूट और होटल कौन करता है तय? जानिए विदेश मंत्रालय का सीक्रेट प्रोटोकॉल

ब्रिक्स 2026: पुतिन और जिनपिंग का रूट और होटल कौन करता है तय? जानिए विदेश मंत्रालय का सीक्रेट प्रोटोकॉल..

राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 की गूंज है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी ......

US: मियामी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ऐमेजॉन का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत और 250 उड़ानें प्रभावित

US: मियामी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ऐमेजॉन का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत और 250 उड़ानें प्रभावित..

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास ऐमेजॉन का एक कार्गो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त ......