यूक्रेन पर हमला कर अपने ही घर में घिरे रूस के राष्ट्रपति पुतिन, 51 शहरों में सड़कों पर उतरे लोग
रूस की सड़कों प्रदर्शन करते लोग


मॉस्को : यूक्रेन पर हमला करके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चारों तरफ से घिरते नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं वह, अपने भी घर में फंस गए हैं. रूस की राजधानी मॉस्को सहित 51 शहरों में युद्ध के खिलाफ राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन हो रहा है. जिसके बाद व्लादिमीर पुतिन अपने ही घर में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि रूस के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शनकारियों की भीड़ को को नियंत्रित करने के नाम पर पुलिस प्रदर्शन को दबाने में जुट गई है. जिसके बाद पुलिस ने करीब 1400 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर लिया है.

अब तक 1400 लोग गिरफ्तार 
एक वेबसाइट WION में प्रकाशित खबर के अनुसार, भारी संख्या में भीड़ सड़कों पर युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. अब तक 51 शहरों में 1400 लोगों को गिरफ्तार करने की बात सामने आई है. खबर है अकेले मॉस्को में पुलिस ने 700 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है जबकि  सेंट पीटर्सबर्ग में 340 से अधिक प्रदर्शनकारियों को पकड़ा है. 

संसद के बाहर भी जुटे प्रदर्शनकारी
गौरतलब है गुरुवार को सोशल मीडिया पर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई. इसके बाद देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. मॉस्को के पुश्किन चौराहे पर करीब 2000 और 1000 रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर सेंट पीटर्सबर्ग में एकत्र हुए. 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें