अमेरिका पर भड़का रूस, यूक्रेन को लंबी दूरी के हथियार देने पर जताया एतराज, टकराव की आशंका
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन


कीव/मास्को : अमेरिका के यूक्रेन को उन्नत राकेट सिस्टम और आधुनिक युद्ध सामग्री की आपूर्ति करने पर रूस ने कड़ा ऐतराज जताते हुए अमेरिकी फैसले की आलोचना की है। रूस के इस रुख से दोनों महाशक्तियों के बीच सीधे टकराव की आशंका बढ़ गई है। रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव का कहना है कि यूक्रेन को अमेरिकी सैन्य सहायता ने स्थितियों को और खराब कर दिया है।

अमेरिका का कहना है कि वह यूक्रेन को लंबी दूरी तक मार करने वाले हथियार हाई मोबिलिटी आर्टिलरी राकेट सिस्टम देने जा रहा है। हिमार्स एक मल्टीपल राकेट लान्चर है जो लंबी दूरी के लक्ष्यों पर सटीक निशाना लगा सकता है। अमेरिका ने कहा कि वह इस प्रणाली को 700 मिलियन डालर के सैन्य सहायता पैकेज में शामिल करेगा। 

हालांकि पहले अमेरिका इन हथियारों को यूक्रेन को देने से इनकार कर चुका था। लेकिन यूक्रेन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से यह भरोसा दिए जाने पर अमेरिका राजी हो गया है। अमेरिका के साथ यूरोपीय देशों ने भी यूक्रेन की रक्षा को मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक हथियारों की आपूर्ति करने का भरोसा दिया है। 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

मोहम्मद मुइज्जू को भारी बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, भारत-मालदीव रिश्तों में बढ़ेगी खट्टास

मोहम्मद मुइज्जू को भारी बहुमत, फिर बनेंगे राष्ट्रपति, भारत-मालदीव रिश्तों में बढ़ेगी खट्टास ..

मालदीव में राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल कांग्रेस ने संसद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर ......