यूक्रेन से जंग के बीच नाटो से जुड़े देशों की सीमाओं पर रूस ने तैनात किए परमाणु हथियार से लैस बमवर्षक विमान
File Photo


मास्को : रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जारी जंग के बीच नाटो से जुड़े देशों की सीमाओं पर भी परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बमवर्षक विमानों की तैनाती कर दी है। माना जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। रूस ने नॉर्वे की सीमा पर एक दो नहीं बल्कि 11 बमवर्षक विमान तैनात कर दिए हैं।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से परमाणु हमलों की धमकी के बाद रूसी की बमवर्षक विमानों को नाटो देशों की सीमा के करीब देखा गया है। एक सैटेलाइट इमेज में नॉर्वे की सीमा से 20 मील की दूरी पर रूस के टीयू-160 और टीयू-95 बॉम्बर्स की फ्लीट नजर आए हैं।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इसी महीने की सात तारीख को ली गई तस्वीर में रूस के एयरबेस ओलेत्या पर सात बमवर्षक और चार टीयू-95 विमान नजर आए हैं। वहीं, इसके दो दिन बाद ली गई तस्वीर में सात बमवर्षक विमानों में से एक को रनवे पर उड़ान भरते हुए भी देखा गया है। टीयू-160 को रूस का सबसे घातक विमान माना जाता है। 


यूक्रेन पर परमाणु हमले को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि मॉस्को तभी परमाणु हथियारों का सहारा लेगा जब रूस को तबाही का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिमी देश रूस की मंशा को लेकर झूठी अटकलों को बढ़ावा दे रहे हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें