ब्रिटेन में 74 साल बाद आज नए राजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी हो रही है
फाइल फोटो


आज ब्रिटेन के नए राजा चार्ल्स की ताजपोशी होने जा रही है। यह ताजपोशी लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगी। किंग चार्ल्स की पत्नी कैमिला की भी भावी महारानी के रूप में ताजपोशी होगी। पूरी दुनिया की नजरें इस कार्यक्रम पर लगी हैं। ताजपोशी से पहले किंग चार्ल्स और उनके बड़े बेटे प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन बकिंघम पैलेस के नजदीक अपने करीबी लोगों और शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे।


किंग चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला वेस्टमिंस्टर एब्बे में ऐतिहासिक राज्याभिषेक के लिए एक धार्मिक समारोह में पहुंचे, जो लगभग एक हजार साल पुराना है। शाही जोड़े ने बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर एब्बे तक की यात्रा (2.2 किलोमीटर) की, जिसे 2012 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए कमीशन किया गया था।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदीप धनखड़ किंग चार्ल्स के ऐतिहासिक ताजपोशी समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए वेस्टमिंस्टर एब्बे पहुंचे। धनखड़ और उनकी पत्नी समारोह में अन्य राष्ट्रमंडल राष्ट्र प्रमुखों के साथ बैठेंगे। धनखड़ ने शुक्रवार को यहां पहुंचने के तुरंत बाद किंग चार्ल्स के एक स्वागत समारोह में उनसे बातचीत की। साल 1066 में ‘विलियम द कॉन्करर’ के बाद से वेस्टमिंस्टर एब्बे हर ब्रिटिश राज्याभिषेक का स्थल रहा है। ब्रिटेन के नए सम्राट की ऐतिहासिक ताजपोशी में आमंत्रित दुनियाभर के करीब 100 राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष शामिल होंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ लंदन के मार्लबोरो हाउस में किंग चार्ल्स तृतीय द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रमंडल देशों के नेताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रमंडल की संस्था को मजबूत और अधिक केंद्रित बनाने पर राष्ट्रमंडल नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान किया।

ताजपोशी के दौरान किंग चार्ल्स को पहले लोगों के सामने पेश किया जाएगा और आर्कबिशप उनके महाराज बनने की घोषणा करेंगे। इसके बाद शपथ होगी और फिर पवित्र तेल से महाराज का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद उन्हें सेंट एडवर्ड का ताज पहनाया जाएगा। जिसके बाद पूरे ब्रिटेन में गन से सलामी दी जाएगी। सारी रस्में पूरी होने के बाद किंग चार्ल्स सिंहासन पर बैठेंगे।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि आज एक नए युग की शुरुआत हो रही है। पीएम ने ताजपोशी कार्यक्रम को राष्ट्रीय गर्व का पल बताया। बतौर पीएम ऋषि सुनक किंग चार्ल्स के ताजपोशी कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाएंगे। ब्रिटेन में 74 साल बाद ताजपोशी हो रही है। पिछली बार साल 1953 में ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। बीते साल उनके निधन के बाद अब किंग चार्ल्स की ताजपोशी हो रही है। इस आयोजन पर करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।


अधिक विदेश की खबरें