रूसी राष्ट्रपति का सरप्राइज: साइबेरिया में काफिला रोककर आम लोगों से मिलने पहुंचे पुतिन, वीडियो वायरल
राष्ट्रपति पुतिन का वीवीआईपी काफिला अचानक सड़क किनारे रुकता है और वह खुद कार से बाहर निकलकर आम लोगों से मुलाकात करते हैं।


नई दिल्ली : रूस के साइबेरिया स्थित नोवोसिबिर्स्क शहर की एक सड़क पर उस वक्त आम नागरिक दंग रह गए, जब देश के सबसे ताकतवर और कड़े सुरक्षा घेरे में रहने वाले नेता व्लादिमीर पुतिन अचानक उनके सामने आ खड़े हुए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन का वीवीआईपी काफिला अचानक सड़क किनारे रुकता है और वह खुद कार से बाहर निकलकर आम लोगों से मुलाकात करते हैं।

घटना साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क शहर की है, जहाँ राष्ट्रपति पुतिन के दौरे के समय सड़क किनारे खड़े कुछ स्थानीय निवासी उनके काफिले की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। काले रंग की लग्जरी कारों और सुरक्षा गाड़ियों का एक बड़ा काफिला सड़क से गुजर ही रहा था कि अचानक ब्रेक लगने की आवाज आई। दर्जनों वीवीआईपी कारें एक साथ रुक गईं। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, सुरक्षा गार्ड्स के साथ शर्ट-टाई में खुद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कार का दरवाजा खोलकर बाहर निकल आए।

काफिले की रिकॉर्डिंग कर रहे शख्स और आसपास खड़े नागरिकों के लिए यह एक अकल्पनीय पल था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर 'रसिया टुडे' (RT) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में पुतिन मुस्कुराते हुए आम लोगों से हाथ मिलाते और सहज अंदाज में बात करते दिख रहे हैं। राष्ट्रपति के इस अप्रत्याशित कदम से वहां मौजूद लोग बेहद खुश और हैरान नजर आए। लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल निकालकर इस दुर्लभ और यादगार पल को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

रूसी मीडिया के अनुसार, पुतिन अक्सर अपनी सुरक्षा प्रोटोकॉल को परे रखकर आम जनता से सीधे जुड़ने के लिए ऐसे अचानक फैसले लेते हैं। हालांकि यह वीडियो कुछ हफ्तों पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर 'फ्लैशबैक' के रूप में शेयर किए जाने के बाद यह फिर से जबरदस्त चर्चा में आ गया है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें  फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक विदेश की खबरें

ब्रिक्स 2026: पुतिन और जिनपिंग का रूट और होटल कौन करता है तय? जानिए विदेश मंत्रालय का सीक्रेट प्रोटोकॉल

ब्रिक्स 2026: पुतिन और जिनपिंग का रूट और होटल कौन करता है तय? जानिए विदेश मंत्रालय का सीक्रेट प्रोटोकॉल..

राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स समिट 2026 की गूंज है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी ......

US: मियामी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ऐमेजॉन का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत और 250 उड़ानें प्रभावित

US: मियामी एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान ऐमेजॉन का मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत और 250 उड़ानें प्रभावित..

अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे के पास ऐमेजॉन का एक कार्गो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त ......