पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का विवादित बयान, कहा कि जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं, गीता में भी है
पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल


नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने एक विवादित बयान दिया है. जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल, एक पुस्तक विमोचन के दौरान शिवराज पाटिल ने कहा कि जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं, गीता में भी है. शिवराज पाटिल ने कहा, महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को जिहाद की बात की थी. 

शिवराज पाटिल ने क्या कहा?
शिवराज पाटिल ने कहा, जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं, बल्कि गीता में भी है. तमाम कोशिशों के बाद भी अगर कोई स्वच्छ विचार को नहीं समझता तो शक्ति का उपयोग करना चाहिए. कांग्रेस नेता ने कहा, महाभारत के अंदर जो गीता का भाग है, उसमें भी जिहाद है. महाभारत में श्रीकृष्ण जी ने भी अर्जुन को जिहाद का पाठ पढ़ाया था.

बता दें कि शिवराज पाटिल की गिनती कांग्रेस के सीनियर नेताओं में होती है. वह महाराष्ट्र से आते हैं. शिवराज पाटिल लातूर से सांसद रह चुके हैं. 2014 के बाद से इस सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है. बीजेपी यहां पर निकाय का चुनाव भी जीतती रही है.

शिवराज पाटिल 1980 से कई बार केंद्र में मंत्री रहे.  26/11 मुंबई आतंकी हमले के समय वह गृह मंत्री थे. 2010 में शिवराज पाटिल को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

पूर्व गृहमंत्री शिवराज पाटिल का विवादित बयान, कहा कि जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं, गीता में भी है

अलीगढ़ में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा-आपने परिवारवाद की फैक्ट्री पर लगाया ताला, इसलिए दोनों शहजादों को नहीं मिल रही चाबी..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध ......