मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा का शनिवार को चौथा दिन, धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह
धक्का-मुक्की में गिरे दिग्विजय सिंह


खरगोन : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज चौथा दिन है. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में चौथा दिन है. सुबह छह बजे राहुल की यात्रा खंडवा जिले के मोरटक्का से शुरू हुई. जो आगे चलकर करीब सात बजे बड़वाह पहुंची. एक टी ब्रेक के दौरान हुई धक्का-मुक्की में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गिर गए, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने उठाया. 

दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब बड़वाह से करीब चार किलोमीटर आगे बढ़ी, तो राहुल गांधी चोर बावड़ी के पास बने एक होटल पर अचानक चाय ब्रेक के लिए रुक गए. इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई, जिसमें दिग्विजय सिंह गिर गए. उनके ऊपर कुछ कार्यकर्ता भी गिर गए. तभी अन्य कार्यकर्ताओं ने उन्हें उठाया. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी जताई और कार्यकर्ताओं को फटकार लगाई.

उल्लेखनीय है कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा खरगोन जिले के मनिहार, बलवाड़ा होते हुए महू पहुंचेगी. राहुल यहां आंबेडकर स्मारक पर बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करेंगे. इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे. मंच पर उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह समेत देश व प्रदेश के करीब 40 नेता मौजूद रहेंगे.


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें