महाराष्ट्र में मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर फेंकी स्याही, 11 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
राज्य के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल


मुंबई :  महाराष्ट्र के पुणे के पिंपरी शहर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्य के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकने के मामले में रविवार को 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में आठ कांस्टेबल और तीन पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को पुणे जिले के पिंपरी शहर में एक कार्यक्रम में चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंकी गई थी। इसके बाद पुलिस ने तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। मंत्री पाटिल ने इन कार्यकर्ताओं पर किसी भी तरह की कार्रवाई न करने की अपील की थी। वहीं मामले में पिंपरी शहर पुलिस के आयुक्त ने इस घटना को गंभीरता से लिया और रविवार को 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, पाटिल ने पुणे में ही शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि हम सरकार पर निर्भर क्यों रहते हैं? कर्मवीर भाऊराव पाटिल, डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर और महात्मा फुले ने इस देश में स्कूल शुरू किए। सरकार ने स्कूल शुरू करते समय उन सभी को सब्सिडी नहीं दी। इन लोगों ने भीख मांगी। चंद्रकांत पाटिल के इसी व्यक्तव्य के बाद पूरे राज्य में माहौल गरमा गया था। इसी व्यक्तव्य का विरोध करते हुए मनोज गरबाड़े व उसके दो साथियों ने चंद्रकांत पाटिल पर शनिवार शाम को स्याही फेंक दी थी।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

महाराष्ट्र में मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर फेंकी स्याही, 11 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

अलीगढ़ में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा-आपने परिवारवाद की फैक्ट्री पर लगाया ताला, इसलिए दोनों शहजादों को नहीं मिल रही चाबी..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछली बार जब मैं अलीगढ़ आया था, तब मैंने आप सबसे अनुरोध ......