राहुल गांधी बोले-संघ और भाजपा से डरता नहीं हूँ, लेकिन मुझे इनसे सीखने को बहुत कुछ मिला है
राहुल गांधी


नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नए साल को देखते हुए रूक दी गई है, लेकिन इस बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर तंज कसा है और उन्होंने कहा कि मैं उनके हमलों से न तो परेशान हूं और न डरता हूं, बल्कि उनसे लगातार कुछ न कुछ सीख जरूर रहा हूं।

राहुल गांधी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा और आरएसएस उनके लिए इस समय गुरु की भूमिका में हैं। वे लगातार हमले करते हैं, जिससे मैं खुद को पहले से अधिक बेहतर करने की कोशिश करता हूं। आगे राहुल ने कहा कि मैं भारत जोड़ो यात्रा पर निकला हूं। मेरे दिल में किसी के लिए नफरत नहीं है। यह यात्रा नफरत के खिलाफ है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा एक नदी की तरह है। इसमें अनुभव है, संवेदना है। इस यात्रा में भारत को जोड़ने की भावना है। यह एक जीवंत यात्रा है। यात्रा से मैं बहुत कुछ सीख रहा हूं।  राहुल ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को हराने के लिए एक राष्ट्रीय स्तर की विचारधारा चाहिए जो अभी सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है। ऐसे में विपक्षी दलों को इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए।

एक उदाहरण देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का देश में महत्व है, लेकिन उनके विचार को देश के दूसरे राज्यों में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए भाजपा को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय विचारधारा की जरूरत है, जो कांग्रेस ही देश सकती है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें