पत्नी के विवाद के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ऐलान, चुनाव लड़ने से किया इंकार
अमित शाह और पवन सिंह


पटना : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने इसका ऐलान कर दिया है और इसी के साथ उनके चुनावी मैदान में उतरने की अटकलों को भी विराम मिल गया है. पवन सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह चुनाव लड़ने के लिए बीजेपी में नहीं आए हैं. उन्होंने खुद को 'पार्टी का सच्चा सिपाही' बताया.

पवन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ फोटो पोस्ट कर एक्स पर लिखा, 'मैं पवन सिंह अपने भोजपुरिया समाज से बताना चाहता हूं कि मैंने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं की थी और ना ही मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा.'

बीजेपी में हुई वापसी
कुछ दिनों पहले पवन सिंह की बीजेपी में वापसी हो गई थी. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने कहा था कि वह एनडीए के लिए आगामी चुनाव में सक्रियता से काम करेंगे. पवन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी.

इन दोनों सीटों को लेकर लगाए जा रहे थे कयास
कहा जा रहा था कि बीजेपी पवन सिंह को आरा विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है. चर्चा में बड़हरा सीट का भी नाम था क्योंकि पवन सिंह भोजपुर जिले के जोकरही गांव के रहने वाले हैं. जोकरही गांव बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में ही आता है. लेकिन अब साफ हो गया है कि पवन सिंह चुनाव नहीं लड़ेंगे.


अधिक देश की खबरें

पत्नी के विवाद के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ऐलान, चुनाव लड़ने से किया इंकार

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

पत्नी के विवाद के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ऐलान, चुनाव लड़ने से किया इंकार

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

पत्नी के विवाद के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह का ऐलान, चुनाव लड़ने से किया इंकार

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......