Bihar Chunav result : असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM का जलवा, इन 5 सीटों पर बना रखी है बढ़त
असदुद्दीन ओवैसी


किशनगंज : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अब तक हुई वोटों की गिनती में एनडीए गठबंधन प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ चुका है. वहीं महागठबंधन बुरी तरह हारता हुआ नजर आ रहा है. दो गठबंधनों की लड़ाई में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एक बार फिर से अपनी ताकत दिखाती नजर आ रही है. चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक AIMIM पांच सीटों पर बढ़त बनाए है.

1. जोकिहाट: यहां AIMIM के प्रत्याशी मोहम्मद मुर्शीद आलम 5213 वोटों से आगे चल रहे हैं. 12 राउंड वोटों की गिनती में मुर्शीद आलम को अब तक 35907 वोट मिल चुके हैं. जोकिहाट में कुल 26 राउंड में वोटो की गिनती होनी है.

2. ठाकुरगंज: इस सीट पर AIMIM के प्रत्याशी गुलाम हसनैन 2519 वोटों से आगे चल रहे हैं. 12 राउंड वोटों गिनती में हसनैन को 39115 वोट मिल चुके हैं.

3. कोचाधामन: इस सीट पर AIMIM के प्रत्याशी सरवर आलम बढ़त बनाए हैं. उन्हें 14 राउंड वोटों की गिनती में 54848 वोट मिल चुके हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से 19005 वोटों से आगे चल रहे हैं.

4. अमौर: इस विधानसभा सीट पर AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान आगे चल रहे हैं. 27 में से 12 राउंड की गिनती के बाद अख्तरुल को 46800 वोट मिल चुके हैं. वह 16682 वोटों के बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं.

5. बायसी: इस सीट पर AIMIM के गुलाम सरवर आगे चल रहे हैं. उन्हें अबतक 32144 वोट मिल चुके हैं. इस सीट पर 25 राउंड वोटों की गिनती होनी है. अब तक 8 राउंड की गिनती हुई है. वह अपने प्रतिद्वंदी से 8213 वोटों से आगे चल रहे हैं.

यहां बता दें कि 2020 के बिहार चुनाव में भी ओवैसी की पार्टी AIMIM के विधायक जीते थे. चुनाव बाद अख्तरुल ईमान को छोड़कर बाकी के चार विधायक आरजेडी में शामिल हो गए थे. 2020 के चुनाव में AIMIM ने अमौर, बहादुरगंज, बायसी, जोकीहाट और कोचाधामन सीट पर जीत दर्ज की थी.

2025 के चुनाव से पहले AIMIM ने आरजेडी के साथ गठबंधन के लिए पूरी कोशिश की थी. अख्तरुल ईमान ढोल नगाड़े लेकर राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे थे. इसके बाद भी तेजस्वी यादव ने AIMIM के साथ गठबंधन करने से मना कर दिया था. इतना ही नहीं, तेजस्वी यादव ने AIMIM से आए चारों विधायकों के टिकट भी काट दिए.



अधिक देश की खबरें