एजेंट्स अपनी जगह न छोड़ें', जन-मुझकर चुनाव आयोग कर रहा धीमी गिनती, ममता बनर्जी का बड़ा बयानटैग:#MamataBanerjee, #WestBengal, #TMC, #BJP, #WestBengalAssemblyElections, #ElectionCommission, #ममताबनर्जी, #पश्चिमबंगाल, #TMC, #बीजेपी, #पश्चिमबंगालविधानसभाचुनाव, #चुनावआयोगTMC सुप्रीमो ममता बनर्जीनई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच मुख्यमंत्री और TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बड़ा बयान जारी कर सनसनी फैला दी है. ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (EC) पर जान-बूझकर गिनती धीमी करने और बीजेपी के इशारे पर चुनावी प्रक्रिया में धांधली करने का गंभीर आरोप लगाया है.ममता बनर्जी ने अपने काउंटिंग एजेंट्स से अपील की है कि वे जगह छोड़कर न जाएं. उन्होंने कहा कि जमीनी जानकारी के मुताबिक अब तक सिर्फ 13% वोटों की गिनती हुई है. चुनाव आयोग जानबूझकर धीमी गति से गिनती कर रहा है. यह भी आरोप लगाया है कि कई जगहों पर गिनती रोक दी गई है. 'सतर्क रहें और निगरानी रखें'वहीं, मतगणना शुरू होने से पहले रात में मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मुझे अलग-अलग जगहों से रिपोर्ट मिल रही हैं कि जान-बूझकर बिजली काटी जा रही है.हुगली के श्रीरामपुर से लेकर नदिया के कृष्णानगर तक, बर्दवान के औसग्राम से लेकर कोलकाता के खुदीराम अनुशीलन केंद्र तक ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां चरणबद्ध तरीके से बिजली काटी जा रही है, CCTV कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर-बाहर गाड़ियां आ-जा रही हैं. मैं अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान करती हूं, जिस तरह मैं हर चीज पर नजर रखने के लिए पूरी रात जाग रही हूं, उसी तरह आप भी पूरी रात जागते रहें और स्ट्रॉन्ग रूम में लोगों के वोटों की पहरेदारी करें. अगर कहीं भी कोई संदिग्ध स्थिति पैदा होती है, तो उन्हें घेर लें, तुरंत शिकायत दर्ज करें और CCTV फुटेज की मांग करें. यह सब BJP के इशारे पर किया जा रहा है.''(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)
निजामुद्दीन से त्रिवेंद्रम जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच लगी आग, यात्री सुरक्षित ..त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के बी-1 (B1) एसी कोच में रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे ......
NEET मामले बोले राहुल गांधी, कहा- 22 लाख छात्रों की मेहनत बेकार, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें पीएम मोदी..कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला ......
PM मोदी की अपील को हल्के में लेना पड़ा भारी, ग्वालियर से भिंड तक 100 निकाला गाड़ियों का काफिला, नियुक्ति निरस्त..प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचाने की अपील की अनदेखी भाजपा नेता को भारी पड़ गई. भाजपा ......