घटना मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक होटल की है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। जिसमें अब तक 21 लोगों की जलकर मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 35 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं कई लोग बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली।
जानकारी के अनुसार, घटना मालवीय नगर इलाके के हौज रानी स्थित एक होटल की है, जहां भीषण आग लग गई है। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग होटल की एक मंजिल से फैलते हुए ऊपरी फ्लोर तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
दमकल की दस गाड़ियां मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली। इसके बाद आग बुझाने वाली दस गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग लगने के बाद हुए हादसे में दस लोगों की मौत हुई है।
आग लगने का कारण अज्ञात
घटना के समय मौजूद लोगों के अनुसार आग लगने के बाद होटल और रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग धुएं में फंस गए जबकि कुछ ने जान बचाने के लिए खिड़कियों और ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। हालांकि आग लगने की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।
पीएम मोदी ने किया मुआवजा का ऐलान
घटना को लेकर पीएम मोदी ने दुख जताया है। वहीं जान गवाने लोगों के परिजनों के लिए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है। अपने पोस्ट पर पीएम मोदी ने लिखा है कि ‘पीएम मोदी ने मालवीय नगर अग्निकांड में जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।’