पत्नी पर बेवफाई के शक में हैवान बना पिता: होटल के कमरे में दो मासूम बेटियों का गला घोंटा, फिर खुद पर भी चलाया चाकू
पुलिस ने मर्डर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित 'ताज होटल' में एक पिता ने वैवाहिक विवाद और शक के चलते अपनी ही दो मासूम बेटियों की दर्दनाक हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से उसकी जान बच गई।

क्या है पूरा मामला? पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 40 वर्षीय एसजी इमरान के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु के नागवारा इलाके का निवासी है। सोमवार शाम होटल के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब सुरक्षाकर्मी अंदर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। कमरे में 5 वर्षीय शेख जेहरा और 10 वर्षीय शेख जोया के शव पड़े हुए थे, जबकि इमरान खून से लथपथ हालत में तड़प रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

सुसाइड नोट में पत्नी पर गंभीर आरोप बेंगलुरु नॉर्थ ईस्ट के डीसीपी जीके मिथुन कुमार ने बताया कि घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में आरोपी ने अपनी पत्नी के किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध होने का दावा किया है और लिखा है कि वह इस बात से बेहद परेशान था।

पुलिस ने मर्डर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी के अनुसार, सुसाइड नोट में किए गए दावों की सच्चाई और हत्या के असली कारणों की पड़ताल की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है) 

अधिक देश की खबरें

पत्नी पर बेवफाई के शक में हैवान बना पिता: होटल के कमरे में दो मासूम बेटियों का गला घोंटा, फिर खुद पर भी चलाया चाकू

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

पत्नी पर बेवफाई के शक में हैवान बना पिता: होटल के कमरे में दो मासूम बेटियों का गला घोंटा, फिर खुद पर भी चलाया चाकू

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

पत्नी पर बेवफाई के शक में हैवान बना पिता: होटल के कमरे में दो मासूम बेटियों का गला घोंटा, फिर खुद पर भी चलाया चाकू

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......