'मैं मूर्ख थी जो सोचा कुछ देने आई हूं...': यूपी की चर्चित आईएएस दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल


नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर हर किसी को चौंका दिया है। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर जैसे शीर्ष संस्थानों से शिक्षित दिव्या मित्तल ने विदेश की शानदार नौकरी छोड़कर देश सेवा का रास्ता चुना था। 13 वर्षों के यादगार प्रशासनिक सफर के बाद उन्होंने स्वेच्छा से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए उन्होंने अपनी इस पूरी यात्रा, प्राथमिकताओं और अनुभवों को शब्दों में पिरोया है।

दिव्या मित्तल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि लंदन में कॉर्पोरेट करियर के दौरान भी उन्हें हमेशा अपने देश की मिट्टी का कर्ज चुकाने की तड़प महसूस होती थी। इसी सोच के साथ वह भारत लौटीं और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर आईएएस बनीं। अपनी सेवा के दौरान देवरिया और मिर्जापुर जैसे जिलों में बिताए समय का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पदों पर रहते हुए उन्होंने सीखा कि हर सरकारी फाइल के पीछे एक जीवित इंसान की गरिमा जुड़ी होती है। मिर्जापुर के लहुरिया दह गांव में पहली बार पानी पहुंचने पर एक बुजुर्ग महिला द्वारा मिले आशीर्वाद को उन्होंने अपने जीवन का सबसे अनमोल क्षण बताया।

अपने इस्तीफे पर भावुक होते हुए दिव्या ने लिखा, "मैं मूर्ख थी जो सोचती थी कि देश को कुछ देने आई हूं, सच तो यह है कि जनता के अपार प्यार और विश्वास ने मेरी झोली भर दी।" उन्होंने स्पष्ट किया कि पद भले ही छूट गया हो, लेकिन देश निर्माण और समाज सेवा का सपना हमेशा उनके साथ रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें  फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)

अधिक देश की खबरें

'मैं मूर्ख थी जो सोचा कुछ देने आई हूं...': यूपी की चर्चित आईएएस दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

'सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है': बाढ़ में नोट बांटते पप्पू यादव का बड़ा दावा, जानिए चुनावी हलफनामे में दर्ज उनकी कुल दौलत..

बिहार में कुदरत का कहर जारी है और बाढ़ के विकराल रूप के बीच पूर्णिया के निर्दलीय ......

'मैं मूर्ख थी जो सोचा कुछ देने आई हूं...': यूपी की चर्चित आईएएस दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

वैश्विक मंच पर पीएम मोदी का डंका: यूपीआई ने रचा इतिहास, दुनिया के 50% रियल-टाइम ट्रांजैक्शन अब भारत के नाम..

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन में से 50 प्रतिशत अकेले ......

'मैं मूर्ख थी जो सोचा कुछ देने आई हूं...': यूपी की चर्चित आईएएस दिव्या मित्तल ने छोड़ी नौकरी, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

इंदौर मर्डर मिस्ट्री: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, 40 मिनट साथ रहा कारोबारी फरार..

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई ......