गणतंत्र दिवस: इन आसान टिप्स की मदद से ऐसे बनाएं अपने आपको खूबसूरत
फाइल फ़ोटो


आज में भारत इस साल 26 जनवरी को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में आपको भी अपनी मेकअप किट खोलनी चाहिए और खुद को तिरंगों में रंग लेना चाहिए। आमतौर पर आप केसर, हरा या फिर सफेद का नाखूनों पर इस्तेमाल नहीं करती होंगी, लेकिन इन रंगों से गणतंत्र दिवस पर कुछ खास कर सकती हैं।
तो आइए एक नज़र डालते हैं कि गणतंत्र दिवस पर आप कैसे आसानी से सबसे अलग और नया लुक पा सकती हैं।

ग्रीन आई-लाइनर-

गणतंत्र दिवस पर सबसे आसान लुक अपनाना है, तो हरे रंग का आइलाइनर लगा सकती हैं। हरे की जगह आप नीला, सफेद या केसर रंग भी आज़मा सकती हैं। आइलाइनर लगाकर आप उसे स्मज कर सकती हैं। विंग स्टाइल से भी काजल और लाइनर लगा सकती हैं।

तिरंगा आई-शैडो-

आप अपनी आंखों पर ट्राई-कलर यानी तिरंगा मेकअप भी आज़मा सकती हैं। आईलिड पर केसर, हरे और सफेद रंग को ब्लेंड करें। इस लुक को इलेक्ट्रिक ब्लू मसकारा से पूरा कर सकती हैं। आप पूरे चेहरे को एक केंवस की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। आंखों पर हले और नीले रंग का आई-मेकअप करें और ऑरेंज रंग की लिप्सटिक लगाएं।

नेल आर्ट आज़माएं-

फेस मेकअप के साथ आप नाखूनों के साथ भी एक्सपेरीमेंट कर सकती हैं। आजकल नेलआर्ट ट्रेंड में है और क्यों न इसे गणतंत्र दिवस पर आज़माया जाए। अपने नाखूनों को केसर, हरे और सफेद रंग में रंग सकते हैं।


अधिक मनोरंजन की खबरें