बाराबंकी : गोमती नदी में डूबी नाव, कई डूबे, एक शव बरामद, देखें तस्वीरें
नाव पलटने के बाद रेस्क्यू जारी


सुबेहा बाराबंकी :  करीब एक दर्जन यात्रियों से भरी नाव गोमती नदी में अचानक पलट गई फल स्वरूप नाव में सवार तीन लोग डूब गए। एक अधेड़ का शव भरसक प्रयास के बाद बरामद हुआ। पुलिस टीम अन्य लोगों की तलाश में हैं गोताखोर देर शाम तक नदी का चप्पा चप्पा खंगाल रहे थे। जनपद बाराबंकी के  सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोमती नदी के बिग्निया घाट के पार मवई थाना क्षेत्र में निमंत्रण के लिए नाव से नदी पार कर रहे एक दर्जन से अधिक ग्रामीण की पुरानी नाव गहरे पानी में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सभी लोग गोमती नदी में डूब गए। 









हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से नौ लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। वहीं एक बुजुर्ग का शव भी गोमती नदी से बरामद हुआ है। अभी भी दो लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन गोताखोरों की मदद से की खोजबीन कर रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें