मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज अच्छा चलेगा और धनलाभ के योग भी रहेंगे, लेकिन कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। काम की अधिकता से थकान का अनुभव करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद होने की संभावना रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लेन-देन से बचें।
वृषभ राशि :- बेरोजगारों के लिए दिन अच्छा है। काम मन लगाकर करें। करियर में आगे बढऩे के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास से जोखिम भरे कामों में सफलता मिल सकती है। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार हो सकता है। धन व्यय अधिक रहेगा। प्रॉपर्टी और शेयर बाजार में निवेश लाभदायक रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार विस्तार की नई योजनाएं बन सकती हैं। आकस्मिक धनलाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। उधार लेन-देन से बचें। परिश्रम और प्रयासों से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धनु राशि :- आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा। जमीन-जायदाद खरीदने और निवेश की योजना बन सकती है। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।
मकर राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में मन लगेगा और आर्थिक लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। कामकाज से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। हालांकि, कार्यभार की अधिकता रहेगी, जिससे थकान का अनुभव कर सकते हैं। परिवार और ऑफिस, दोनों जगह का माहौल खुशनुमा रहेगा। दाम्पत्य जीवन भी खुशहाल रहेगा। लेन-देन से बचें। सेहत अच्छी रहेगी।
कुम्भ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण या पदोन्नति की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन भी सुखद रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यता किसी विवाद में फंस सकते हैं। सेहत को लेकर सावधान भी रहें। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिजनों और मित्रों का भी सहयोग रहेगा। कार्यभार की अधिकता रहेगी। जोखिम लेने से हानि हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।