सुलतानपुर : लापता युवक का जंगल में मिला शव, हत्या की आशंका
सांकेतिक तस्वीर


सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के थाना मोतिगरपुर क्षेत्रान्तर्गत एक गांव के रहने वाले युवक की लाश बुधवार की सुबह घर से 300 मीटर दूर जंगल में मिली। परिवार का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना मोतिगरपुर क्षेत्रान्तर्गत गांव महापात्र टोला दियरा निवासी विनोद तिवारी (40) अपने घर से बीती शाम कही जाने के लिए निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने विनोद की खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह जंगल में विनोद का शव मिला।

पुलिस के अनुसार, मृतक के शरीर (सिर,हाथ,पैर) पर जाहिरा चोट के निशान है। मृतक शराब पीने का आदी था। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस जांच में जुटी है।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें