यूपी : 17 IAS अफसरों का हुआ तबादला, 4 जिलों के सीडीओ बदले गए, देखें पूरी लिस्ट
प्रतीकात्मक फोटो


लखनऊ :  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़े स्तर पर 17 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इससे पहले मंगलवार को भी सरकार 21 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया था.  गुरुवार हुए तबादलों में विशेष सचिव, आयुक्त और मुख्य विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं.

जिन 17 आईएएस अफसरों के तबादले हुए हैं उनमे सचिव चिकित्सा शिक्षा रहे गौरीशंकर प्रियदर्शी को ग्राम्य विकास आयुक्त बनाया गया है. यूपी मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद से हटाये जाने के बाद प्रतीक्षारत कंचन वर्मा को महानिरीक्षक निबंधन के पद पर तैनात किया गया है. सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा रहे शाहिद मंजर अब्बास रिजवी अब सचिव वित्त की भूमिका निभाएंगे।

तबादले की पूरी लिस्ट

1. गौरी शंकर प्रियदर्शी - आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग
2. कंचन वर्मा - महानिरीक्षक निबंधन विभाग
3. शाहिद अंबर अब्बास रिजवी - सचिव वित्त विभाग
4. प्रमोद कुमार उपाध्याय - अपर महानिरीक्षण निबंधन विभाग
5. डा. वेवपति मिश्रा - विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
6. प्रकाश बिंदु - विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
7. जयशंकर दुबे - विशेष सचिव वित्त विभाग
8. संजय कुमार सिंह यादव - सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद
9. महेंद्र प्रसाद - प्रबंध निदेशक अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम
10. अमित पाल - नगर आयुक्त मेरठ
11. सौरभ गंगवार - मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र
12. पुलकित गर्ग - नगर आयुक्त नगर निगम झांसी
13. जयेंद्र कुमार - मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर
14. आलोक यादव - उपाध्यक्ष झांसी प्राधिकरण
15. संदीप भागिया - मुख्य विकास अधिकारी मुजफ्फरनगर
16. चंद्र मोहन गर्ग - नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज
17. जग प्रवेश - मुख्य विकास अधिकारी बरेली 

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें