आज आएंगे 3 लोकसभा और 7 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे
file photo


नई दिल्ली : देश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज (रविवार) आएंगे। मतगणना सुबह 8ः00 बजे शुरू हो गई है। तीन से चार घंटे में स्पष्ट रुझान मिलने की उम्मीद है। इनमें महत्वपूर्ण सीटें उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़, पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट है। संगरूर भगवंत मान के पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई है। इसके अलावा दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव के नतीजे आज ही घोषित होंगे।

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों पर इस बार काफी कम मतदान हुआ है। आजमगढ़ में 48.58 तो रामपुर में 40 फीसद वोटिंग हुई है। चार राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव 23 जून को हुए थे। त्रिपुरा में अगरतला, सुरमा, जुबाराजगर और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ। झारखंड की मांडर, आंध्र प्रदेश की आत्माकुर और दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर भी आज नतीजे आएंगे।

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह सीटें समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव और आजम खान के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई हैं।


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक देश की खबरें

लोकसभा चुनाव : टीएमसी का घोषणा पत्र जारी, ममता ने CAA कानून को रद्द और UCC को लागू नहीं करने का किया वादा

लोकसभा चुनाव : टीएमसी का घोषणा पत्र जारी, ममता ने CAA कानून को रद्द और UCC को लागू नहीं करने का किया वादा..

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना घोषणा पत्र ... ...