President Election 2022 : अखिलेश को झटका, राष्ट्रपति चुनाव में चाचा शिवपाल और राजभर करेंगे द्रौपदी मुर्मू को करेंगे वोट
शिवपाल यादव, अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में अखिलेश और चाचा शिवपाल के बीच नाराजगी साफ देखने को मिल रही है. दरअसल, देश में आने वाले दिनों में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में शिवपाल यादव और समाजवादी पार्टी नेता ओम प्रकाश राजभर ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है. यही नहीं जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' और बसपा नेता उमा शंकर सिंह ने मुर्मू को ही समर्थन देने की बात कही है.

इससे पहले आपको बता दें कि शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू लखनऊ पहुंची थीं, उन्होंने वहां बीजेपी और सहयोगी दलों से समर्थन मांगा था. मुर्मू के बारे में बात की जाये तो उन्होंने 1977 में राजनीति की शुरुआत की थी. 2002-2004 में ओडिशा में बीजेपी सरकार में मंत्री रही हैं. इसके अलावा 2015 में झारखंड की राज्यपाल बनी हैं.  

आपको बताते चलें कि शुक्रवार को द्रौपदी मुर्मू के पहली बार लखनऊ के आगमन पर रात्रि भोज आयोजन किया था. जिसमे विपक्षी दल के चार नेता भी शामिल हुए थे. शामिल हुए नेताओं ने रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया, ओमप्रकाश राजभर, शिवपाल यादव और बसपा विधायक उमाशंकर सिंह शामिल हुए हैं.

इसके साथ ही सीएम ऑफिस में हुई बैठक में द्रौपदी मुर्मू का बीजेपी और NDA के सहयोगी दलों अपना दल (एस) और निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के नेताओं ने स्वागत किया और उन्हें समर्थन का भरोसा दिया.

NDA उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की
अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के गौरवशाली अतीत की चर्चा करते हुए मुर्मू ने कहा कि 'जनजातीय समाज में जन्म लेने वाली एक महिला आज आपके सामने समर्थन मांगने आई है. मैंने अभाव के बावजूद अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त की. कमजोर वंचित तबके और जनजातीय समाज के लिए आजीवन मैंने कार्य किया है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का समर्थन मुझे प्राप्त होगा.'

अखिलेश यादव खड़े हैं यशवंत सिन्हा के साथ
गौरतलब है कि प्रमुख विपक्षी दल सपा के नेता अखिलेश यादव राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन कर रहे है. वहीं आपको बता दें कि गुरुवार को अखिलेश यादव ने यशवंत सिन्‍हा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमे उन्होंने ओमप्रकाश राजभर को आमंत्रित नहीं किया था. 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें