ओम प्रकाश राजभर ने सपा को दिया झटका, राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान
ओम प्रकाश राजभर और अखिलेश यादव


लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है. ऐसे में साफ देखा जा सकता है अखिलेश यादव और ओम प्रकाश राजभर विधानसभा चुनाव से पहले वाली दोस्ती अब खत्म होने की कगार पर है. ओम प्रकाश राजभर के इस फैसले के बाद दोनों का गठबंधन अब खत्म होने की कगार पर है.

आपको बताते चलें कि ओपी राजभर इन दिनों सियासी उलझन में हैं. ऐसे में अब राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच शह मात के खेल में ओम प्रकाश राजभर ने अपना पत्ता खोल दिया है. ऐसे में माना जा रहा कि राजभर अब बीजेपी के साथ एक फिर कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने के लिए तैयार हैं.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सुभासपा के विधायक राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट करेंगे. राजभर ने कहा कि सीएम योगी और द्रौपदी ने समर्थन मांगा था, इतना ही नहीं गृहमंत्री अमित शाह ने फोन कर द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा था.

इससे पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन कर रहे हैं. वहीं, सुभासपा चीफ ओम प्रकाश राजभर ने गुरुवार को अपने विधायकों के साथ बैठक कर इस पर फैसला लिया है और राष्ट्रपति चुनाव में सुभासपा के सभी विधायक द्रौपदी मुर्मू को वोट करने  बनी है. 


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें