मुख्यमंत्री योगी ने कैंसर संस्थान परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार  लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान परिसर में  पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस खास मौके पर सीएम योगी ने कैंसर संस्थान में एक ऑपरेशन थियेटर का भी लोकार्पण किया।  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद पहली ऐसी सरकार जो हम सब की स्मृतियों में है। उन्होंने जो कहा वह करके दिखाया। प्रदेश में सुशासन का मानक तय किया। सांस्कृतिक व आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण के लिए काम किया।

उस समय प्रदेश में आतंकवाद की सुगबुगाहट हो रही थी उस कालखंड में कल्याण सिंह ने प्रदेश की बागडोर संभाली थी। उस समय सरकार की धमक क्या हो सकती है। उन्होंने इसकी पुख्ता नींव डाली थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर सुशासन और लोक कल्याण का मार्ग कल्याण सिंह ने सुझाया था। बाबू जी के नाम के अनुरूप यह प्रदेशवासियों के कल्याण का कारक बने इसलिए कैंसर संस्थान का नाम कल्याण सिंह के नाम से रखा गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा, पशुधन मंत्री, धर्मपाल सिंह, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और महापौर संयुक्ता भाटिया प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें