शिवपाल बोले-निकाय चुनाव में किसी से गठबंधन नहीं करेगी प्रसपा, अकेले लड़ेंगे
शिवपाल यादव


एटा : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पूर्व सांसद डीपी यादव ने साथ मिलकर सपा के कोर वोट बैंक यादव में सेंधमारी यदुकुल पुनर्जागरण मिशन की शुरुआत की है। इसीक्रम में सोमवार को एटा में आयोजित यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के सम्मेलन में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में नौकरशाही हावी है। किसान, नौजवान और मुसलमान को लूटा जा रहा है। गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। नौजवानों की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे। यदुकुल पुनर्जागरण मिशन के सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल सिंह प्रसपा कार्यलय पर भी गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। शिवपाल ने मदरसों के सर्वे पर सवाल उठाए। कहा कि सभी स्कूलों की जांच होनी चाहिए। बुलडोजर कार्रवाई पर प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि निर्दाेष को न सताया जाए।

उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है, सब देख रहे हैं। हालात ठीक नहीं है। सबके सामने परेशानियां हैं। खासकर मुसलमानों के साथ मनमानी चल रही है। पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि समय परिवर्तनशील है। आज जो समय है, वो कल नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां-जहां अन्याय होगा, वहां धरना प्रदर्शन करेंगे। जेल जाना पड़ा तो जेल भी जाएंगे, लेकिन अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को ताकत के साथ प्रसपा लडेगी। शोषित कमजोर लोगों को साथ जोड़ने का काम प्रसपा करेगी। सपा के लोगों को जोड़ने की बात पर कहा मुझे सपा के साथ नहीं रहना। भाजपा सरकार पर इशारों इशारों में बोला हमला।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें