फर्श पर बिना तकिया के सोते दिखे दिग्विजय सिंह,  राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में रोजाना चल रहे 24 किमी पैदल
फर्श पर गद्दा बिछाकर सोते दिग्विजय सिंह


नई  दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और  राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं. दिग्विजय कांग्रेस के फायर ब्रांड नेताओं में गिनती होती है. इन दिनों दिग्विजय सिंह कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी के साथ शामिल होने वाले सबसे उम्रदराज नेता हैं. दिग्विजय सिंह रोजाना राहुल गांधी और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 24 किमी की पदयात्रा कर रहे हैं.  


बता दें कि दिग्विजय सिंह कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर के इस मार्च के योजना बनाने के भी हिस्सेदार रहे हैं. जो 7 सितंबर को शुरू हुई इस यात्रा में लगातार राहुल गांधी के साथ हैं. दिग्विजय सिंह भाजपा और आरएसएस की नीतियों का पुरजोर विरोध करते रहे हैं. इतना ही नहीं अपनी पार्टी गतिविधियों को लेकर भी वे बेबाकी से अपनी बात कहते थे.

बिना तकिए फर्श पर गद्दा बिछा सोते दिखे दिग्विजय सिंह
इस बीच दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है. फोटो में दिग्विजय एक साधारण आदमी की तरह फर्श पर बिना तकिया के लेटे नजर आ रहे हैं. उनकी इस तस्वीर ने हजारों लोगों का दिल जीत लिया है. दिग्विजय के समर्पण को युवा पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक उदाहरण बताते हुए तस्वीर को को खूब शेयर किया जा रहा है.

मध्य प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष (दिवंगत) श्रीनिवास तिवारी के पोते और पूर्व लोकसभा सांसद (दिवंगत) सुंदरलाल तिवारी के बेटे सिद्धार्थ तिवारी (राज) ने अपने ट्विटर पर लिखा, 'कर्म योगी कुछ मत कहो, शोर करो! इस यात्रा को नए क्षितिज की ओर बढ़ते रहो. देश के लिए त्याग, तपस्या और समर्पण की भावना दिखाते हुए, यह तस्वीर सम्मान योग्य है. यह समर्पण हम सभी को सेवा के लिए अपना सब कुछ बलिदान करने के लिए प्रेरित करता है, देश और समाज.'


(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है)


अधिक राज्य/उत्तर प्रदेश की खबरें